Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

UP बिहार से दिल्ली तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं, कुछ राज्यों में वर्षा की आशंका

दिल्ली से होने लगी ठंड की विदाई

UP बिहार से दिल्ली तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं, कुछ राज्यों में वर्षा की आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 20 मार्च 2024 (08:39 IST)
Weather Update: यूपी-बिहार (UP-Bihar) से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) तक मौसम में आज कोई खास परिवर्तन देखने में नहीं आ रहा है लेकिन  देश के पूर्वी राज्यों जैसे छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी, तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है और इसका असर बिहार के कुछ इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली से ठंड की विदाई होने लगी है।
 
मध्य और पूर्वी भारत में बारिश :  मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान मध्यभारत और पूर्वी भारत में बारिश हो सकती है। दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। दिल्ली में 24 या 25 मार्च को होली वाले दिन तापमान 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दिल्ली में आज से लेकर होली तक बारिश की आशंका कम है। उन्होंने आगे बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे यह भी समाप्त हो जाएगी और होली के बाद अच्छी खासी गर्मी पड़ेगी।

 
दिल्ली से ठंड की विदाई होने लगी : राजधानी दिल्ली से ठंड की विदाई होने लगी है। अभी भी सुबह के समय मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को सुबह के समय हल्के गर्म कपड़े पहने देखा जा रहा है। लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से अगले 4 से 5 दिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इस हफ्ते दिन और रात दोनों के तापमान में इजाफा देखा जाएगा।
 
विदर्भ और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी तमिलनाडु से आंतरिक कर्नाटक होते हुए विदर्भ पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा झारखंड से लेकर ओडिशा होते हुए आंध्रप्रदेश के उत्तरी तट तक फैली हुई है।

 
एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी असम पर है और दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश पर है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचेगा।
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज बुधवार 20 मार्च से 21 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 24 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के उत्तरी तट पर हल्की बारिश और तूफान संभव है। 20 से 23 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी भी संभव है।(Photo Courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को उम्रकैद, क्या है गैंगस्टर छोटा राजन से कनेक्शन?