Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव?

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव?
, शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (11:35 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव नहीं आया है। आज शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है। यूपी में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम जहां घट गए हैं, वहीं बिहार में उछाल दिख रहा है। देश के महानगरों में भावों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
 
राजधानी दिल्‍ली सहित देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में पेट्रोल का भाव 14 पैसे गिरकर 96.65 रुपए लीटर और डीजल 14 पैसे गिरकर 89.82 रुपए लीटर पहुंच गया है।
 
दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 88 पैसे महंगा होकर 108.12 रुपए लीटर जबकि डीजल 82 पैसे चढ़कर 94.86 रुपए लीटर हो गया है। कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 90.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई करीब 1 डॉलर चढ़कर 83.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महिंद्रा फाइनेंस का ऐलान, लोन वसूली के लिए नहीं लेंगे थर्ड पार्टी सर्विस