Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

निर्भया को मिला इंसाफ, तिहाड़ के बाहर जश्न, लोगों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

निर्भया को मिला इंसाफ, तिहाड़ के बाहर जश्न, लोगों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे
, शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (07:59 IST)
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के बाहर शुक्रवार को तड़के ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और निर्भया गैंगरेप तथा हत्या के मामले के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद, भीड़ ने 'निर्भया अमर रहे' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
 
दोषियों को फांसी के बाद कुछ लोगों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए थे जिन्हें लहराते हुए उन्होंने 'निर्भया अमर रहे' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
 
गौरतलब है कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल में साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। इस मामले की 23 वर्षीय पीड़िता को 'निर्भया' नाम दिया गया जो फिजियोथैरेपी की छात्रा थी।
 
चारों दोषियों को तिहाड़ जेल संख्या 3 में सुबह साढ़े पांच बजे फांसी पर लटकाया गया। इस जेल के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
 
बाहर एकत्र हुए लोगों में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना के हाथ में एक पोस्टर था जिसमें लिखा था 'निर्भया को न्याय मिला। अन्य बेटियों का इंतजार अभी जारी है।' योगिता ने कहा कि अंतत: न्याय मिल गया। यह पूरी न्याय प्रणाली की जीत है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Corona Live Updates : कोरोना से दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा की मौत