Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुजरात : NIA अदालत ने ISIS से संबंध रखने के 2 दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2023 (22:13 IST)
अहमदाबाद। एनआईए (NIA) की एक विशेष अदालत ने आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (ISIS) से संबंध रखने के दोषी पाए गए दो भाइयों को 10 साल की सजा सुनाई है। गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने अपने आईएसआईएस आकाओं के निर्देश पर राज्य में आतंक फैलाने की साजिश रचने के आरोप में वसीम रामोदिया और उसके छोटे भाई नईम को क्रमशः राजकोट और भावनगर से फरवरी 2017 में गिरफ्तार किया था।
 
यह मामला मई 2017 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को सौंप दिया गया था। मंगलवार को विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश एसके बख्शी ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें 10 साल की सजा सुनाई।
 
अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 121 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना) और 122 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए हथियार इकट्ठा करना) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत दोषी पाया।
 
मामले की प्राथमिकी के अनुसार दोनों भाई 1 वर्ष से अधिक समय से निगरानी में थे। प्राथमिकी में दावा किया गया है कि दोनों भाई गुजरात में हमलों को अंजाम देने की फिराक में थे और इसके बाद वे सीरिया भागने की योजना बना रहे थे। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments