Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आतंकी पन्नू पर NIA का शिकंजा, अमृतसर और चंडीगढ़ में संपत्तियां जब्त

Gurpatwant singh Pannu
नई दिल्ली। , शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (13:54 IST)
Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu: अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के नता गुरपतवंत सिंह पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शिकंजा कस दिया है। एजेंसी ने पन्नू की अमृतसर और चंडीगढ़ में स्थित संपत्तियों को जब्त कर लिया है। 
 
एएनआई ने पन्नू की जो संपत्तियां जब्त की हैं, उनमें अमृत जिले में स्थित पन्नू के पैतृक गांव खानकोट में स्थित 46 कनाल कृषि भूमि और उससे जुड़ी संपत्ति तथा चंडीगढ़ के सेक्टर 15 सी में स्थित उसका एक मकान शामिल है। जब्ती के बाद पन्नू का इस संपत्ति पर अधिकार समाप्त हो गया है। इस संपत्ति पर अब सरकार का कब्जा होगा। इससे पहले भी 2020 में भी पन्नू की संपत्तियां कुर्क की गई थीं।
 
पन्नू मूलत: अमृतसर जिले के खानकोट का रहने वाला है और इस समय अमेरिका का नागरिक है। खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू वी‍डियो जारी कर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है।

कहा जाता है कि पन्नू ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से संगठन सिख फॉर जस्टिस का गठन किया था, जो कि भारत में प्रतिबंधित है। इतना ही नहीं पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को धमकी दी है और कहा है कि वे कनाडा छोड़ दें। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

2030 तक टीबी उन्मूलन के लिए वैश्विक कार्रवाई का नया संकल्प