Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास

नौसेना के जवानों ने खोजी कुत्तों के साथ हेलीकाप्टर से उतरने का किया अभ्यास
, रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (00:45 IST)
मुंबई। भारतीय नौसेना के जवानों ने शनिवार को श्वानों के साथ हेलीकॉप्टर से उतरने का पहली बार अभ्यास किया। ये श्वान सूंघकर विस्फोटक का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित होते हैं।
 
नौसेना ने ट्वीट किया कि पश्चिमी नौसैना कमान के जवानों ने दो खोजी कुत्तों मिन्की और मुक्ति के साथ नौसेना के हेलीकाप्टर से नीचे उतरने का अभ्यास किया। यह बम के खतरे से निपटने के लिए किया गया अभ्यास था।
webdunia
पश्चिमी नौसेना कमान के एक अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार का अभ्यास पहले भी किया जाता रहा है लेकिन यह पहली बार है जब यह श्वानों के साथ किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें धर्मेंद्र प्रधान ने किसे ठहराया दोषी...