Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नौसेना के ध्वज से हटाई गुलामी की निशानी, छत्रपति शिवाजी से प्रेरित है नया ध्वज

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (10:57 IST)
कोचिन। INS विक्रांत के जलावतरण के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नौसेना का निशान भी बदल दिया। नौसेना के ध्वज से हटाई गुलामी की निशानी को हटा दिया गया है। नया ध्वज छत्रपति शिवाजी से प्रेरित है। 

ALSO READ: जंगी जहाज विक्रांत क्यों है खास? INS Vikrant की 10 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 2 सितंबर, 2022 की ऐतिहासिक तारीख को, इतिहास बदलने वाला एक और काम हुआ है। आज भारत ने, गुलामी के एक निशान, गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया है। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्वज मिला है।

उन्होंने कहा कि अभी तक भारतीय नौसेना के ध्वज में गुलामी की निशानी थी। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित एक नए ध्वज से बदल दिया गया है।
 
 
पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने इस समुद्री सामर्थ्य के दम पर ऐसी नौसेना का निर्माण किया, जो दुश्मनों की नींद उड़ाकर रखती थी। जब अंग्रेज भारत आए, तो वो भारतीय जहाजों और उनके जरिए होने वाले व्यापार की ताकत से घबराए रहते थे।

देश के आजाद होने के बाद भारतीय सेना ने ब्रिटिश औपनिवेशक झंडे और बैज का ही इस्‍तेमाल होता रहा। 26 जनवरी 1950 को ध्‍वज के पैटर्न में सिर्फ भारतीयकृत में बदला गया था। ध्‍वज में यूनियन जैक को तिरंगे से बदल दिया गया था। जार्ज क्रास को हूबहू छोड़ दिया गया था। अब इसी को बदल दिया गया है।
 
नए निशान से लाल क्रॉस को हटा दिया गया है। ऊपर बाईं ओर तिरंगा बना हुआ है। पास में नीले रंग के बैकग्राउंड पर गोल्डन कलर में अशोक चिह्न बना है, जिसके नीचे स्त्यमेव जयते लिखा हुआ है। नए फ्लैग में नीचे संस्कृत भाषा में 'शं नो वरुणः' लिखा है। इसका अर्थ है 'हमारे लिए वरुण शुभ हों'। हमारे देश में वरुण को समुद्र का देवता माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments