Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर नवजोत सिंह सिद्धू ने CM योगी को दी चेतावनी

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर नवजोत सिंह सिद्धू ने CM योगी को दी चेतावनी
, मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (17:38 IST)
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। पंजाब कांग्रेस के मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू ने उत्तरप्रदेश सरकार को चेतावनी दी है। सिद्धू ने कहा है कि कल तक अगर किसानों कि हत्या करने वाले केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खेरी की ओर मार्च करेगी।
नवजोत सिंह सिद्धू ने बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया कि अगर कल तक किसानों की नृशंस हत्या करने वाले केंद्रीय मंत्री के बेटी को गिरफ्तार नहीं किया गया और गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार की गईं हमारी लीडर प्रियंका गांधी, जो कि किसानों के लिए लड़ रही हैं उन्हें रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेगी। 
कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तार सोमवार सुबह 4:30 बजे से दिखाई गई है। प्रियंका के खिलाफ सीतापुर के हरगांव थाने में FIR दर्ज की गई है। प्रियंका गांधी के साथ यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू और सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत 11 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शेयर बाजार में रही लगातार दूसरे दिन भी बढ़त, सेंसेक्स 445 अंक और निफ्टी 137 अंक उछला