Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सिद्धू के AAP में शामिल होने के सवाल पर भगवंत मान का जवाब, सोशल मीडिया पर बना दोनों का मजाक

सिद्धू के AAP में शामिल होने के सवाल पर भगवंत मान का जवाब, सोशल मीडिया पर बना दोनों का मजाक
, गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (00:10 IST)
चंडीगढ़। पंजाब से कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल कराने की अटकलों के बीच पार्टी के पंजाब प्रमुख भगवंत मान ने कहा कि इस बारे में उनसे अभी कोई 'आधिकारिक स्तर' की वार्ता नहीं हुई है।
 
साथ ही भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि बिना किसी व्यक्तिगत हित के जो लोग राज्य के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं उन सभी लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने सिद्धू को ईमानदार व्यक्ति बताया।
 
webdunia
इसके जवाब में एक ट्विटर यूजर ने कहा कि सिद्धू 'आप' में आया तो खूब जमेगी जोड़ी, वो सामने बन बैठेगा जज और तू करेगा कॉमेडी।
 
एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि जैसे भाजपा और कांग्रेस का बेड़ा गर्क किया है.. तुम्हारा भी कर देगा.... लगता है आप दोनों मिल के AAP का बेड़ा गर्क करना चाहते हो।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विराट कोहली ने बढ़ाई शुभमन गिल की चिंता, करना होगा डेब्यू टेस्ट का इंतजार