Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ओडिशा में 5वीं बार नवीन पटनायक सरकार, तोड़ सकते हैं ज्योति बसु का रिकॉर्ड

ओडिशा में 5वीं बार नवीन पटनायक सरकार, तोड़ सकते हैं ज्योति बसु का रिकॉर्ड
, शुक्रवार, 24 मई 2019 (14:02 IST)
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव में भले ही देश में मोदी लहर चल रही हो लेकिन ओडिशा की जनता ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजद नेता नवीन पटनायक पर भरोसा जताया है। वह 5वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। अगर वह यह कार्यकाल पूरा कर लेते हैं तो पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत माकपा नेता ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 
 
पटनायक ने मार्च 2000 में राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। तब से अब तक वह मुख्यमंत्री बने हुए हैं। इस दौरान वह 5वीं बार जनादेश हासिल कर चुके हैं।
 
इससे पहले ज्योति बसु भी 23 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 21 जून 1977 से लेकर 5 नवंबर 2000 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दर्दनाक हादसा, हंसते-खेलते 3 मासूमों की कार में दम घुटने से मौत