Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गंगा सफाई के लिए 10 हजार करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

Webdunia
गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (17:30 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा की सफाई के लिए बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 2033 करोड़ रुपए की दस परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में आठ जल-मल बु़नियादी ढांचा और शोधन से संबंधित हैं। एक परियोजना नदी तट विकास और एक परियोजना गंगा ज्ञान केंद्र से संबंधित है।
                
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समि‍ति की 5वीं बैठक में यह फैसला लिया गया है। इन परियोजनाओं में आठ जल-मल बु़नियादी ढांचा और शोधन से संबंधित हैं। एक परियोजना नदी तट विकास और एक परियोजना गंगा ज्ञान केंद्र से संबंधित है। इनमें पटना में कंकड़बाग और दीघा में 1461 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन जल-मल बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी शामिल हैं।
        
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 495.47 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली तीन परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। इनमें से दो परियोजनाएं जल-मल बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं जबकि तीसरी नदी तट विकास की है। 
 
हावड़ा में गंगा नदी के लिए तथा कोलकाता में गंगा की सहायक नदी टॉली नाला के प्रदूषण उपशमन और पुनर्वास कार्यों के लिए 492.34 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। राज्य के नवद्वीप शहर में बोरल फैरी और बोरल स्नान घाटों के नवीकरण के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी भी दी गई है। इस परियोजना पर 3.13 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 
         
कंकड़बाग, दीघा, हावड़ा और कोलकाता की परियोजनाओं को सार्वजनिक निजी-पीपीपी आधार पर तैयार किया जाएगा। परियोजना 60 प्रतिशत पूंजी लागत का भुगतान 15 वर्ष की अवधि में उस ठेकेदार को किया जाएगा, जिसने अपने कार्य प्रदर्शन के आधार पर अपशिष्ट जलशोधन के निर्धारित मानदंडों को हासिल किया हो। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार शहर में 27.98 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाले जल-मल बुनियादी ढांचे के कार्य की मंजूरी दी गई है। (वार्ता) 

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

वैश्विक अर्थव्यवस्था की सॉफ्ट लैंडिंग की बढ़ रही है संभावना, क्या बोलीं वित्तमंत्री सीतारमण

मध्यप्रदेश में महंगाई भत्ता की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, DA के मामले में केंद्र से 7% पीछे

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

महाराष्‍ट्र में क्या खत्म होगी ठाकरे परिवार की दरार, मनसे नेता ने दिया बड़ा बयान

Weather Updates: दाना तूफान के प्रभाव से बंगाल और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश के आसार, IMD ने किया अलर्ट

આગળનો લેખ
Show comments