Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नासिक में दर्दनाक हादसा, शिरडी दर्शन के लिए जा रहे 10 लोगों की मौत

नासिक में दर्दनाक हादसा, शिरडी दर्शन के लिए जा रहे 10 लोगों की मौत
, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (09:53 IST)
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नासिक-शिरडी हाईवे पर एक प्राइवेट लग्जरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि मुंबई के उल्लासनगर से चली बस में 50 यात्री सवार थे। सभी यात्री साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। मृतकों में 7 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी के लिए कहां से आए कच्चा माल