Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Nari Shakti Vandan Bill : कांग्रेस-लेफ्ट ने महिलाओं को नहीं दिया सम्मान, त्रिशूर में महिलाओं से क्या बोले मोदी

दक्षिण भारत के दौरे पर हैं पीएम मोदी

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2024 (19:05 IST)
PM modi in Thrissur
पीएम का स्त्री शक्ति कार्यक्रम 
मोदी गारंटी का किया जिक्र
त्रिशूर में किया रोड शो 
 
Nari Shakti Vandan Bill :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को कांग्रेस (Congress) और वाम दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक में देरी की जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित किया।
 
प्रधानमंत्री ने यहां महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक अब कानून बन गया है और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है।
 
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि अफसोस की बात है कि आजादी के बाद वामपंथी दलों और कांग्रेस की सरकारों ने हमारी महिलाओं की ताकत को कम आंका।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों ने लोकसभा में आरक्षण विधेयक में देरी की। हालांकि, नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है। मोदी ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की है।
 
गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की प्रगति से राष्ट्रीय विकास सुनिश्चित होने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब तो ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है।
 
प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा को पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।
 
प्रधानमंत्री इस यात्रा के तहत देश के विभिन्न कोनों में पहुंच रही गाड़ियों को अक्सर ‘मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी कहते हैं।
 
त्रिशूर की रैली में मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी की गारंटी दी और इसे ईमानदारी से पूरा किया। इनपुट एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments