Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शुभ या अशुभ! दीया कुमारी के कक्ष क्रमांक 3103 का रहस्य

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (00:07 IST)
Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari: राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) ने शुक्रवार शाम यहां राजधानी जयपुर स्थित सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया। दीया ने कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। दीया को कक्ष क्रमांक 3103 आवंटित किया गया है।
 
गहलोत सरकार के कार्यकाल में यह कक्ष उनके डिप्टी सचिन पायलट के पास था। पायलट को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से मतभेदों के चलते और सरकार के खिलाफ साजिश के आरोप में मंत्रिमंडल और कांग्रेस अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
 
यह कभी ओल्ड सीएमओ था : दीया कुमारी को अलॉट कक्ष की एक और खासियत है। किसी समय यह कक्ष ओल्ड सीएमओ कहलाता था। तत्कालीन मुख्‍यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत इसी कक्ष में बैठकर राजस्थान सरकार का संचालन करते थे। ऐसे में इस कक्ष को दीया कुमारी के लिए खास माना जा रहा है। क्योंकि वे राजस्थान के मुख्‍यमंत्री पद की रेस में भी शामिल थी। हालांकि उनकी दौड़ उपमुख्‍यमंत्री पद तक पहुंचकर थम गई। 
 
सचिन के लिए फलीभूत नहीं हुआ यह कक्ष : इस कक्ष का एक और पहलू यह है सचिन पायलट जब डिप्टी सीएम बने थे तो उन्हें पूरे समय विवाद का सामना करना पड़ा था। अशोक गहलोत के साथ उनके मतभेद और विवाद लगातार जारी रहे। उन्हें डिप्टी सीएम और पार्टी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद खोने पड़े थे। सचिन भले ही ज्यादातर समय शांत रहे, लेकिन उनके समर्थक लगातार उनकी मुसीबत बढ़ाते रहे। 
 
इस कक्ष की शुभता और अशुभता का तो आने वाले समय दीया कुमारी की राजनीतिक हैसियत के आधार पर ही पता चलेगा। लेकिन, जानकार लोग इस बात को लेकर जरूर चर्चा कर रहे हैं कि दीया कुमारी सचिन की तरह विवादों में घिरेंगी या फिर भैरोंसिंह शेखावत की तरह मुख्‍यमंत्री पद की कुर्सी आसीन होंगी।   
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को 69 सीटें  मिलीं। राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। वहां अब 5 जनवरी को मतदान होगा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

આગળનો લેખ
Show comments