Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मशहूर संगीतकार ख़य्याम का 92 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने ट्‍वीट कर शोक जताया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 अगस्त 2019 (23:13 IST)
मुंबई। अपने जमाने के मशहूर संगीतकार ख़य्याम साहब का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रात 9.30 बजे मुंबई के उपनगर जुहू में सुजय अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्‍वीट करके शोक जताया।
 
सोमवार शाम से ही ख़य्याम साहब की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई लेकिन डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी। वे बीते 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। जैसे ही ख़य्याम साहब के निधन का समाचार फैला, वैसे ही बॉलीवुड में शोक छा गया। कई फिल्मी सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
उनका पूरा नाम मोहम्मद जहूर ख़य्याम हाशमी था लेकिन बॉलीवुड में वे 'खय्याम' के नाम से ही मशहूर हुए। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1947 में की थी और कई यादगार फिल्मों में अपने संगीत के जादू से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
फिल्म 'हीर-रांझा' में उन्होंने पहली बार संगीत दिया था। 'उमराव जान' और 'कभी-कभी' फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।
 
ख़य्याम साहब की पत्नी जगजीत कौर भी अच्छी गायिका हैं और उन्होंने ख़य्याम के साथ 'बाज़ार', 'शगुन' और 'उमराव जान' में काम भी किया था। फिल्म 'बाजार' का मशहूर गीत 'देख लो आज हमको जी भरके...' जगजीत कौर ने ही गाया है, जो आज तक बड़े चाव से सुना जाता है।
उनके सुरीले संगीत से सजे गीत बेहद कर्णप्रिय हैं। मसलन.. 'बहारों मेरा जीवन भी संवारो', 'वो सुबह कभी तो आएगी', 'तुम अपना रंजो गम अपनी परेशानी मुझे दे दो', 'जाने क्या ढूंढती रहती हैं ये आंखें मुझमें', 'ठहरिए होश में आ लूं', 'शाम-ए-गम की कसम'।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments