Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Dahi Handi 2023 : जन्माष्टमी की धूम, मानव पिरामिड बनाते समय मुंबई में 77 गोविंदा घायल

Dahi Handi 2023 : जन्माष्टमी की धूम, मानव पिरामिड बनाते समय मुंबई में 77 गोविंदा घायल
मुंबई , गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (23:21 IST)
Dahi Handi 2023 :  मुंबई में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर  आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 77 ‘गोविंदा’ घायल हो गए जबकि पड़ोसी ठाणे शहर में 11 गोविंदा घायल हुए हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के दौरान, गोविंदा या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही से भरी मटकी’ को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक मनाया गया।
 
शहर भर में विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें दही हांडी तोड़ने में सफल होने वाले गोविंदा समूहों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। मानव पिरामिड बनाने के दौरान प्रतिभागियों के गिरने और घायल होने की आशंका बनी रहती है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान शाम छह बजे तक कम से कम 77 गोविंदा को चोटें आई हैं। इनमें से 25 गोविंदा को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 18 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’
 
उन्होंने बताया कि 52 घायलों का इलाज राज्य सरकार और नगर निकाय अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में किया जा रहा है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने  गोविंदाओं के घायल होने की स्थिति में निकाय अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की है। भाषा Edited by:  Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Sanatana Dharma Row : उदयनिधि और ए राजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, FIR दर्ज करने की मांग