Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Megalopolis बनता मुंबई, ऐसा क्‍यों कहा आनंद महिंद्रा ने, क्‍या होता मेगालोपोलिस?

Mumbai
, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (13:49 IST)
Making of a Megalopolis : दुनिया की आबादी 8 अरब हो चुकी है। ऐसे में शहरों का आकार भी बडा होता जा रहा है। जितनी आबादी होगी, शहरों को उतना ही उन्‍नत बनाना होगा। 21वीं सदी के अंत तक पृथ्वी की अनुमानित 10 अरब आबादी के 85 प्रतिशत लोग शहरों में रहेंगे। ऐसे में शहरों को ज्‍यादा सेवाओं जैसे सार्वजनिक परिवहन, ऊर्जा अवसंरचना, जल आपूर्ति की जरूरत होगी।
बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने हाल ही में मुंबई का एक फोटो शेयर किया है। जिसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है-- Mumbai. The (Re-) Making of a Megalopolis.

क्‍या होता है Megalopolis?
दरअसल, जिस तेजी से दुनिया और दुनिया की आबादी बढ रही है, ऐसे में धीरे धीरे यह समझना मुश्‍किल होता है कि एक शहर कहां खत्म होता है और दूसरा कहां शुरू होता है। मतलब, जैसे-जैसे दुनिया तमाम शहरीकरण की ओर बढ़ेगी या बढ़ रही है, वैसे-वैसे बस्तियां, टाउन और इलाके एक-दूसरे में विलय होकर फैल रही हैं। इसी विलय को शहरी विशेषज्ञों ने ‘मेगालोपोलिस’ कहा है। चीन इसका बेहतरीन उदाहरण है। यहां पर्ल नदी के मुहाने के आसपास के ग्वांगडोंग प्रांत का क्षेत्र जिसे अब ग्रेटर बे एरिया के रूप में जाना जाता है, यह मकाओ से लेकर ग्वांगझू, शेनझेन और हांगकांग तक करीब 11 शहरों को मिल गया है।

बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा ने मुंबई में फेले सड़कों के इसी जाल को, ओवरब्रिज और फ्लाईओवर की तस्‍वीर दिखाकर मुंबई के ‘मेगालोपोलिस’ की तरफ बढ़ने के संकेत दिए हैं।

दुनिया में कौन कौन से शहर मेगालोपोलिस हैं?
इंटरनेट पर दुनिया के सबसे बड़े शहरों को सर्च करने पर जो जवाब मिलेंगे वो हैं : टोक्यो, सियोल, चुंगचिंग, शंघाई, वहीं वाशिंगटन, बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क और बोस्टन बडे शहरों में आते हैं। भारत की बात करें तो तीन सबसे बड़े मेगालोपोलिस में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। हालांकि इन शहरों में से आप किसे बड़ा होने का दर्जा देते हैं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि शहर से आपका अभिप्राय क्या है। आनंद महिंद्रा ने मुंबई की तस्‍वीर शेयर करते हुए यही इशारा किया है... मुंबई The (Re-) Making of a Megalopolis.
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

असदुद्दीन ओवैसी ने PM Modi से पूछे 11 तीखे सवाल, मोनू मानेसर को बताया मोनू डार्लिंग