Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बदलेगा मुगलसराय स्टेशन का नाम, बवाल...

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (14:47 IST)
नई दिल्ली। देश के एक प्रमुख रेलवे स्टेशन मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखे जाने के सरकार के फैसले का शुक्रवार को सपा सदस्यों ने राज्यसभा में विरोध किया। इससे सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित हुई और बैठक को एक बार 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया।
 
शून्यकाल में सपा के नरेश अग्रवाल ने नियम 267 के तहत यह मुद्दा उठाया और सरकार पर हमला बोलते हुए स्टेशन का नाम बदले जाने का विरोध किया।
 
उपसभापति पी जे कुरियन ने उनके नोटिस को नामंजूर कर दिया और कहा कि इस विषय को लोक महत्व के विषय के तहत उठाया जा सकता है।
 
इस बीच सपा के कई सदस्य सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए आसन के समीप आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच ही सपा सदस्यों ने दावा किया कि देश में किसी रेलवे स्टेशन का नाम किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं रखा गया है।
 
संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इसके पहले मुंबई विक्टोरिया टर्मिनस रेलवे स्टेशन का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने सपा सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच गलत है। वे मुगलों के नाम पर स्टेशन का नाम चाहते हैं लेकिन एक विचारक का नाम उन्हें पसंद नहीं है।
 
सदन में सपा सदस्यों के हंगामे को देखते हुए कुरियन ने 11 बजकर 28 मिनट पर बैठक 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
 
एक बार के स्थगन के बाद बैठक शुरू होने पर सदन में प्रश्नकाल सुचारू रूप से चला और कई सदस्यों ने लोक महत्व के अलग अलग मुद्दे उठाए। (भाषा)

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments