Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली विश्वविद्यालय में भरी 82 फीसदी से अधिक सीटें, आज आ सकती है तीसरी कट ऑफ सूची

दिल्ली विश्वविद्यालय में भरी 82 फीसदी से अधिक सीटें, आज आ सकती है तीसरी कट ऑफ सूची
, शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (01:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया के बाद 82 प्रतिशत से अधिक सीटें भर गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी कट ऑफ सूची शनिवार को जारी किए जाने की उम्मीद है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पहली कट ऑफ सूची में 35,500 सीटें भरी गईं और दूसरी कट ऑफ सूची में 22,147 सीटें भरी गईं। विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए कुल सत्तर हजार सीटें हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पिछले शनिवार को दूसरी कट ऑफ सूची जारी की थी। इस साल कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MP में चुनावी रैलियों पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा सुप्रीम कोर्ट