Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जुर्माने का भी डर नहीं, पंजाब में पराली जलाने की 65000 से ज्यादा घटनाएं

Webdunia
सोमवार, 15 नवंबर 2021 (20:56 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में फसल अवशेष के प्रबंधन और खेतों में पराली जलाने के लिए जुर्माना लगाए जाने के बावजूद प्रदेश में खेतों में आग लगाने की 65 हजार से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि किसान राज्य भर में धान की पराली जलाने पर प्रतिबंध की धज्जियां उड़ाते रहे और रविवार को खेतों में आग की लगभग 2,500 घटनाएं देखी गईं, जिनमें से सबसे अधिक संगरूर जिले में हुईं।
 
2.46 करोड़ का जुर्माना लगाया : पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए, राज्य सरकार ने अब तक दोषी किसानों के खिलाफ 2.46 करोड़ रुपए का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है। अधिकारी ने कहा कि पंजाब में रविवार तक पराली जलाने की 65 हजार 404 घटनाएं हुईं, जबकि पिछले साल 14 नवंबर तक 73,893 मामले दर्ज किए गए थे।
 
हालांकि इस साल अब तक आग लगने की संख्या पिछले साल की तुलना में कम है, लेकिन इसने 2019 के आंकड़ों को पार कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 2019 में 52,991 की तुलना में 2020 में खेतों में आग की 76,590 घटनाएं देखी गई थीं।
 
राज्य सरकार द्वारा पूरे पंजाब में नोडल अधिकारियों को तैनात करने और फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए अधिक मशीनें देने के बावजूद खेत में आग थमने का नाम नहीं ले रही है।
 
किसानों ने मांगा बोनस : भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहा) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार हमें धान की पराली के प्रबंधन के लिए 200 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दे। पंजाब और हरियाणा के किसानों पर अक्सर धान की पराली जलाने से वायु प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया जाता है और अकेले पंजाब में सालाना 20 मिलियन टन धान की पराली का उत्पादन होता है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments