Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नौकरी बदलना चाहते हैं 30 फीसदी से ज्‍यादा भारतीय कर्मचारी, सर्वेक्षण में हुआ खुलासा...

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (21:15 IST)
नई दिल्ली। देश में 30 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, जबकि 71 प्रतिशत का मानना ​​है कि करियर में आगे बढ़ने के लिए उनके काम की अनदेखी की जा रही है। सर्वेक्षण में 34 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनके नौकरी बदलने की संभावना काफी अधिक है, जबकि वैश्विक स्तर पर 19 प्रतिशत कर्मचारियों ने यह राय जताई।

पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में कार्यस्थल पर कामकाज के तरीके में काफी बदलाव आया है। नियोक्ता और कर्मचारी दोनों की मानसिकता में बदलाव देखा गया है। यह रिपोर्ट पीडब्ल्यूसी के ‘ग्लोबल वर्कफोर्स होप्स एंड फियर्स सर्वे 2022’ के निष्कर्षों पर आधारित है। सर्वेक्षण में भारत के 2608 कर्मचारियों ने भाग लिया और इसमें से 93 प्रतिशत स्थाई कर्मचारी हैं।

सर्वेक्षण में 34 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा कि उनके नौकरी बदलने की संभावना काफी अधिक है, जबकि वैश्विक स्तर पर 19 प्रतिशत कर्मचारियों ने यह राय जताई। इसके अलावा 32 प्रतिशत कर्मचारी नौकरी छोड़ने की भी योजना बना रहे हैं।

वहीं 1981 और 1996 के बीच पैदा हुए कर्मचारियों की नई नौकरी तलाश करने की सबसे अधिक संभावना है। ऐसे 37 प्रतिशत ने संकेत दिया है कि वे अगले एक साल में नौकरी बदल सकते हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, 1990 के दशक के अंत में और 2010 के दशक की शुरुआत में जन्मे कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की संभावना सबसे कम है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments