Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मोदी को मिली बड़ी सफलता, मूडीज ने भारत की क्रेटिड रेटिंग को सुधारा

मोदी को मिली बड़ी सफलता, मूडीज ने भारत की क्रेटिड रेटिंग को सुधारा
नई दिल्ली , शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (08:58 IST)
नई दिल्ली। भारत ही नहीं दुनियाभर में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चलता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सर्वे एजेंसी प्यू के बाद अब क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी भारत के बढ़ते प्रभाव को स्वीकार किया है। 
 
मोदी देशों को क्रेडिट रेटिंग देने वाली अमेरिकी संस्था मूडीज ने सम्प्रभु देशों की रेटिंग में भारत के स्थान में सुधार करते हुए उसे ‘बीएए2’ कर दिया है। मूडीज द्वारा किया गया यह सुधार भारत के लिए बड़ा सकारात्मक कदम है।
 
मूडीज ने 13 वर्ष के बाद भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है। इससे पहले वर्ष 2004 में संस्था ने भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार करते हुए उसे ‘बीएए3’ किया था।
 
वर्ष 2015 में संस्था ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को ‘स्थिर’ से बढ़ाकर ‘सकारात्मक’ कर दिया था। ‘बीएए3’ न्यूनतम निवेश श्रेणी की रेटिंग थी जो ‘जंक’ दर्जे से थोड़ी ही ऊपर है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नहीं मिल रहा जीएसटी दरों में कमी का फायदा, सख्त हुई सरकार