Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
, गुरुवार, 30 जून 2022 (08:29 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से लेकर उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तट तक फैली हुई है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और एक या लक्षद्वीप और विदर्भ के दो स्थानों तथा ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिम उत्तरप्रदेश में हल्की बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, तटीय महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, तेलंगाना, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

webdunia
 
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इन राज्यों में आज 30 जून को बारिश की गतिविधियां काफी बढ़ने की उम्मीद है। तटीय तमिलनाडु, रायलसीमा और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश संभव है।
 
दिल्ली और हरियाणा में बारिश की संभावना : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली और हरियाणा में आज गुरुवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बुधवार को जानकारी दी कि उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, सोनीपत, खरखोदा के कुछ स्थानों पर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
आईएमडी ने कहा कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। 30 जून को जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की उम्मीद है, वहीं अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में वर्षा गतिविधि में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

संजय राउत बोले, महाराष्ट्र ने एक सभ्य मुख्यमंत्री खोया, यह शिवसेना की भारी जीत की शुरुआत