Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गणतंत्र दिवस समारोह में दस मुख्य अतिथि : मोदी

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2017 (13:02 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2018 का गणतंत्र दिवस यादगार होगा क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार इस गणतंत्र दिवस समारोह में एक नहीं बल्कि सभी दस आसियान देशों के नेता मुख्य अतिथि होंगे। 
 
मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से आज प्रसारित' मन की बात ' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस देश के लिए एक ऐतिहासिक पर्व है लेकिन 26 जनवरी 2018 का दिन विशेष रूप से याद रखा जाएगा।
 
इस बार इसके समारोह में सभी दस आसियान देशों के नेता मुख्य-अतिथि के रूप में भारत आएंगे। ऐसा भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि 2017 भारत और आसियान के देशों दोनों के लिए ख़ास रहा है। आसियान ने 2017 में अपने 50 वर्ष पूरे किए और इसी वर्ष आसियान के साथ भारत की साझेदारी के 25 वर्ष भी पूरे हुए हैं। गणतंत्र दिवस पर विश्व के 10 देशों के इन महान नेताओं का एक साथ शरीक़ होना सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात होगी। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments