Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मोदी ऑस्ट्रेलिया में बॉस हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति ऑटोग्राफ मांगते हैं : राजनाथ सिंह

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2023 (08:27 IST)
Rajnath Singh on PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में भारत के कद बढ़ गया है। आज देश के पीएम को ऑस्ट्रेलिया में बॉस कहा जाता है, वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति ऑटोग्राफ मांगते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज दुनिया में भारत की कितनी प्रतिष्ठा बढी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज जब भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया उसको सुनती है। अमेरिकी राष्ट्रपति भी यह मानते हैं कि पीएम मोदी दुनिया में एक ताकतवर नेता हैं और वह उनका ऑटोग्राफ लेने की भी इच्छा जता चुके हैं।

बता दें कि राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री दूसरे देशों की यात्रा पर जाते हैं, तो आपको टीवी पर देखना चाहिए कि उनका वहां कितनी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाता है। राजनाथ ने कहा कि पीएम मोदी को मुस्लिम देशों में भी उतना ही सम्मान मिलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के पपुआ न्यू गिनिया के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के पीएम भी मोदी जी के पैर छूने के लिए आगे आए थे, जो हर भारतीय के लिए सम्मान की बात है।

भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बहुत बढ़ी है और आज जिस तरह देश को सुना जाता है, पहले वैसा नहीं था। पहले इंटरनेशनल फोरम भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन आज जब भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है 2013-14 में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, लेकिन आज विश्व में यह पांचवें नंबर पर है। यह सारी बातें राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कही।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments