Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

काले धन पर उलझी सरकार, मोदी के मंत्री बोले- एक साल बाद मिलेंगे सही आंकड़े

Webdunia
शुक्रवार, 29 जून 2018 (17:11 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि स्विट्जरलैंड में भारतीयों द्वारा जमा किए गए कालेधन के सभी आंकड़े अगले वर्ष तक मिल जाएंगे।
 
गोयल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब स्विट्जरलैंड ने गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार वर्ष 2017 में भारतीय द्वारा उसके यहां जमा की गई धनराशि 50 फीसदी से अधिक बढ़कर सात हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है।
 
गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार के पास सभी जानकारियां हैं और यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान समय में किसी भी व्यक्ति को देश से बाहर रुपए जमा करने का साहस नहीं है और यह सरकार के कठिन परिश्रम से संभव हुआ है।
 
गोयल ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच एक संधि है जिसके तहत उसने भारत और कुछ अन्य देशों द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर विदेशी ग्राहकों के बारे में सूचनाएं साझा करना शुरू कर दिया है। एक जनवरी 2018 से 31 मार्च 2019 तक सभी डाटा उपलब्ध हो जाएंगे।
 
उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसको अभी से कालाधन या अवैध लेन-देन की आशंका जताना सही नहीं है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments