Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महिला पहलवानों की इस हालत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: राहुल

Webdunia
शुक्रवार, 2 जून 2023 (21:56 IST)
नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर शुक्रवार को कहा कि बेटियों की हालत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ छह वयस्क पहलवानों व एक नाबालिग पहलवान के पिता की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज दो प्राथमिकियों में करीब एक दशक की अवधि में आरोपी द्वारा अलग-अलग समय और विदेश सहित विभिन्न स्थानों पर यौन उत्पीड़न, अनुचित तरीके से छूने, टटोलने, पीछा करने और डराने-धमकाने के कई कथित मामलों का उल्लेख है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘25 अंतरराष्ट्रीय पदक लाने वाली बेटियां - सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहीं। दो प्राथमिकियों में यौन शोषण के 15 घिनौने आरोपों वाला सांसद- प्रधानमंत्री के ‘सुरक्षा कवच’ में महफ़ूज़! बेटियों के इन हालात की ज़िम्मेदार मोदी सरकार है।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि आरोपी सांसद के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

उन्होंने बृजभूषण के खिलाफ आरोपों से संबंधित एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘नरेन्द्र मोदी जी, इन गंभीर आरोपों को पढ़िए और देश को बताइए कि आरोपी पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’
Edited by navin rangiyal/(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ