Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, सिंधिया मालवा दौरा बीच में छोड़ जा रहे दिल्ली

विकास सिंह
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (12:01 IST)
भोपाल। नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरु हो गया है। 2019 में सत्ता में आने के दो साल से अधिक समय के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार या गुरुवार को हो सकता है।

ALSO READ: Special Story : यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मोदी कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह
लंबे इंतजार के बाद होने जा रहे पहले कैबिनेट विस्तार में कई बड़े चेहरों को जगह मिल सकती है। जिसमें मध्यप्रदेश से आने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे बड़ा चेहरा माने जा रहे है।
 
कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच सिंधिया अपना पहले से तय चार दिवसीय मालवा दौर बीच में छोड़कर इंदौर से दिल्ली रवाना हो रहे है। 
 
वहीं पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कैबिनेट विस्तार में इन राज्यों से कई नए चेहरों को शामिल कर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की जा सकती है।
 
देश के सबसे बड़े चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में कई चेहरों को जगह मिलने जा रही है जिसमें भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की सांसद अनुप्रिया पटेल के साथ देवरिया से भाजपा सांसद रमापतिराम त्रिपाठी और भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का नाम प्रमुख है।
 
इसके साथ उत्तरप्रदेश में मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में राज्ययभा सांसद जफर इस्लाम को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
 
इसके साथ उत्तराखंड विधानसभा ‌चुनाव को देखते हुए नैनीताल से सांसद अजय भट्ट या राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को शामिल किया जा सकता है। 
 
इसके साथ ही बिहार से सुशील मोदी, पश्चिम बंगाल से शांतनु ठाकुर, असम से‌ सर्बामंद सोनोवाल को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
 
वर्तमान में 53 मंत्री- शिवसेना और अकाली दल के एनडीए से अलग होने और रामविलास पासवान और कई अन्य के निधन के बाद मोदी कैबिनेट में कई मंत्रियों के पद खाली हैं। अभी कैबिनेट में कुल 53 मंत्री ही हैं, जबकि संविधान के अनुसार मंत्रियों की संख्या अधिक से अधिक 79 हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments