Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमित शाह ने बताया, क्यों लगा मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध?

अमित शाह ने बताया, क्यों लगा मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध?
, बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (15:35 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया है। केंद्र ने इस संगठन पर 5 साल का बैन लगाया है।
 
शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) और इसके सदस्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है। यह संगठन आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है, लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाता है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि भारत की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अयोध्या नहीं जाएंगी ममता बनर्जी, उद्घाटन समारोह से TMC ने भी बनाई दूरी