Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बम की फर्जी सूचना देने वाले नाबालिग लड़के ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

बम की फर्जी सूचना देने वाले नाबालिग लड़के ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (22:10 IST)
मुंबई। विमानों में बम की फर्जी सूचना देने के आरोप में पकड़े गए 17 वर्षीय लड़के ने आरोप लगाया कि दक्षिण मुंबई के बाल सुधार गृह में एक बंदी ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले हफ्ते 11वीं कक्षा के छात्र को छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया था। आरोप है कि उसने 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की फर्जी जानकारी 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि लड़के की यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद डोंगरी पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने डोंगरी बाल सुधारगृह में बंद बंदियों से पूछताछ की है और उन्होंने उत्पीड़न को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।
 
अधिकारियों के मुताबिक लड़के ने पूर्व में छत्तीसगढ़ में 2 बार यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और उसके दावे बाद में झूठे पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि लड़के ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 16 वर्षीय बंदी ने सोमवार सुबह उसका यौन उत्पीड़न किया।
 
उन्होंने बताया कि उसे सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल रिपोर्ट में उसके निजी अंगों में किसी तरह की चोट की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि लड़का फर्जी आरोप लगा रहा है और इसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमित शाह बोले, कानूनों में स्पष्टता की कमी से न्यायिक हस्तक्षेप की होती है जरूरत