Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मंत्री पीयूष गोयल ने बिहार संबंधी टिप्पणी वापस ली, जानिए क्या कहा था गोयल ने?

Webdunia
गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (14:25 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य मनोज झा पर की गई अपनी उस टिप्पणी को वापस ले लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इनका वश चले तो देश को बिहार बना देंगे। झा ने गोयल की अपमानजक टिप्पणी के बारे में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बुधवार को एक पत्र भी लिखा था।
 
गुरुवार को उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर झा ने यह मुद्दा उठाया और गोयल से माफी की मांग की। जनता दल (यूनाइटेड) के रामनाथ ठाकुर और कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने भी गोयल द्वारा बिहार के खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला उठाया और इसे बिहार का अपमान बताते हुए उनसे माफी की मांग की। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी यह मुद्दा उठाया और कहा कि उन्होंने बिहार व राज्य की जनता का अपमान किया है।
 
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और सदन के नेता गोयल ने कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो वे अपना बयान तत्काल वापस लेते हैं। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही गोयल ने कहा कि उनका इरादा बिहार और वहां की जनता का अपमान करना कतई नहीं था।
 
उन्होंने कहा कि मेरा बिहार या बिहार की जनता का अपमान करने का कतई इरादा नहीं था। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मैं तत्काल अपना बयान वापस लेता हूं। यह किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं थी। गोयल के बयान के बाद भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा।
 
ज्ञात हो कि गोयल ने यह टिप्पणी मंगलवार को उस समय की जब राजद सदस्य मनोज झा अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। झा ने कहा कि सरकार को गरीबों और औद्योगिक घरानों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। इस पर गोयल ने जवाब दिया कि इनका वश चले तो देश को बिहार बना दें।
 
इससे पहले राजद, जद (यू) कांग्रेस, झाखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना के बिहार के सांसदों ने गोयल की टिप्पणी के खिलाफ संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट प्रदर्शन किया और उनसे माफी की मांग की। जद (यू) नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि गोयल की टिप्पणी से बिहार की जनता आहत हुई है। उन्होंने कहा कि गोयल को अपने शब्द वापस लेने चाहिए और वे बिहार की जनता से माफी मांगें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

CG राज्य पॉवर कंपनी के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, CM ने की 12 हजार के बोनस की घोषणा

दिवाली और छठ पूजा के लिए 7000 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

माधवी पुरी बुच की अनुपस्थिति पर बैठक स्थगित, बीजेपी ने साधा वेणुगोपाल पर निशाना

शरद पवार खेमे की याचिका पर अजित पवार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments