Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा, राहुल गांधी के करीबी ने क्यों छोड़ी पार्टी

Milind Deora

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 14 जनवरी 2024 (09:18 IST)
Milind Deora news in hindi : भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्‍ट्र में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। दावा किया जा रहे हैं कि वे आज दोपहर करीब 2 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि आज वह अपनी राजनीतिक यात्रा के अहम अध्याय का अंत कर रहे हैं। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते का भी अंत कर रहा हूं। मैं सभी नेताओं, सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनके इतने सालों के समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं।
 
क्यों नाराज थे मिलिंद देवड़ा : उन्होंने हाल में मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा पेश करने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। शिवसेना (यूबीटी) महा विकास आघाडी (एमवीए) में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की गठबंधन सहयोगी है।

मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से क्या है देवड़ा का संबंध : मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने 2004 और 2009 में मुंबई दक्षिण सीट पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले 4 बार उनके पिता यहां से सांसद रहे हैं।
 
राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं मिलिंद : मिलिंद को भी ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद, सुष्‍मिता देव, अदिति सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी की तरह ही राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। मिलिंद उस वक्त कांग्रेस छोड़ रहे हैं, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाले हैं।

अमित मालवीय का राहुल गांधी पर तंज : भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में राहुल गांधी को तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। न्याय यात्रा बाद में।

बहरहाल लोकसभा चुनाव से पहले मिलिंद देवड़ा का यह कदम महाराष्‍ट्र में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका, मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी पार्टी (Live Updates)