Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मप्र में 1 दिन में सबसे ज्यादा Vaccination, महाराष्ट्र में अब तक सर्वाधिक

Webdunia
मंगलवार, 22 जून 2021 (15:38 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस वैक्सीन के अब तक 28 करोड़, 87 लाख, 66 हजार से ज्यादा डोज लग चुके हैं। इनमें 23 करोड़ 66 लाख 81 हजार 488 सिंगल डोज हैं, जबकि 5 करोड़ 20 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सर्वाधिक टीके लगे हैं, जबकि 1 दिन में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के नाम दर्ज हो गया है।
 
21 जून को मध्यप्रदेश में 1 दिन में 16.17 लाख टीके लगाए गए, जो कि भारत में एक दिन की सर्वाधिक संख्‍या है। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने भी इतिहास रचा, जहां एक दिन में 2 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। इस दिन दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा, जहां 11.11 लाख टीके लगाए गए।
 
देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 7.16 लाख टीकों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। बिहार और गुजरात में 5 लाख से ज्यादा टीके लगाए। सर्वाधिक टीके लगाने वाला राज्य इस सूची में सातवें स्थान पर रहा। 11वें स्थान पर रही राजधानी दिल्ली में 76 हजार टीके लगाए गए।
यदि राज्यवार टीकाकरण की स्थिति देखें तो महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां 2.80 लाख के लगभग टीके लगाए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में टीके की करीब 2 करोड़ 63 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, गुजरात में 2 करोड़ 25 के लगभग डोज लग चुकी हैं।

राजस्थान कुल वैक्सीनेशन के मामले में चौथे स्थान पर जहां 2.16 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं। एक दिन सर्वाधिक टीकों का रिकॉर्ड बनाने वाला मध्यप्रदेश पांचवें स्थान पर है। यहां करीब 1 करोड़ 67 लाख वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments