Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राज्यसभा में सियासी घमासान : मार्शलों का गंभीर आरोप, 2 महिला सांसदों ने उन्हें जबरदस्ती घसीटा

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (07:39 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में हंगामे पर सरकार और विपक्ष आमने सामने नजर आ रहे हैं। एक ओर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर सांसदों को मार्शलों से पिटवाने के आरोप लगाया तो दूसरी ओर सरकार ने विपक्ष पर महिला मार्शल से बदसलूकी का आरोप लगा दिया। इस बीच एक महिला मार्शल ने दावा किया कि 2 महिला सांसदों ने उन्हें जबरदस्ती घसीटा। 
 
राज्‍यसभा की रिपोर्ट में सुरक्षा सहायक अक्षिता भट और राकेश नेगी ने संसद सुरक्षा सर्विस के डायरेक्टर (सुरक्षा) को दी गई लिखित रिपोर्ट में कहा कि सांसदों ने उनके साथ बदसलूकी की। महिला मार्शल ने लिखा कि दो महिला सांसदों (छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम) ने मेरा हाथ पकड़कर जबरदस्ती घसीटा, ताकि पुरुष सांसद सुरक्षा घेरे को तोड़ सकें।
 
अक्षिता ने लिखा है कि विरोध में शामिल कुछ पुरुष सांसद मेरी तरफ दौड़े और सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की। जब मैंने प्रतिरोध किया, तब कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम बगल में हट गईं और पुरुष सांसदों को सुरक्षा घेरा तोड़ने और टेबल तक पहुंचने का रास्ता दिया।'
 
मार्शल राकेश नेगी ने संसद सुरक्षा सेवा के निदेशक को दी गई रिपोर्ट में कहा कि 11 अगस्त 2021 को राज्यसभा चैंबर के भीतर मुझे मार्शल की ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान सीपीएम सांसद एलामारन करीम ने मेरी गर्दन पकड़ ली। इस दौरान मेरा दम घुटने लगा और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सांसदों एलामारन करीम और अनिल देसाई ने मार्शलों के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की।
 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments