Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, परेशानी के लिए लोगों से माफी मांगी

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (16:50 IST)
मुंबई। मुंबई में बुधवार को शुरू किया गया मराठा आरक्षण आंदोलन अपराह्न वापस ले लिया गया। मराठा समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा करते हुए दावा किया कि मुंबई के लोगों से सुबह से ही बंद का अच्छा समर्थन मिल रहा था लेकिन लोगों की दिक्कतों को देखते हुए इसे वापस लेने का फैसला किया गया।
 
उन्होंने कहा कि ठाणे जिला और नवी मुंबई में ही बंद को वापस लेने पर बातचीत चल रही है। मुंबई के लोगों को हुई परेशानी के लिए वह क्षमा मांगते हैं, लेकिन उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होने के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा।
 
पिछले दो वर्ष मराठा समुदाय के लोग आरक्षण के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार चाहती है कि वे लोग पत्थर और लाठी उठाएं। आंदोलनकारियों ने जब बलिदान देना शुरू कर दिया तब मजबूर होकर बंद का आह्वान करना पड़ा।
 
मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए आज मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, रायगढ़ में बंद का आह्वान किया था। आरक्षण की खातिर ही मंगलवार को शेष महाराष्ट्र में बंद का आह्वान किया गया था।
 
सोमवार को औरंगाबाद में एक आंदोलनकारी ने नदी में कूद कर जान दे दी थी जिसके बाद आंदोलन जोर पकड़ लिया और नाराज मराठा समुदाय ने महाराष्ट्र बंद का आह्वान कर दिया था।
 
मुंबई में हालांकि बंद का बहुत असर नहीं था, सुबह से ही बस, ऑटोरिक्शा, टैक्सी और निजी वाहन चल रहे थे।
जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने लोकल ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक दिया था, हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद ट्रेन जाने दी गई।  रेलवे स्टेशनों के आसपास एहतियात के तौर पर कुछ दुकानें बंद थी। मुंबई में किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments