Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Nitish Kumar के बचाव में उतरे JDU के कई मंत्री, बोले- अगर नीतीश गलत तो NCERT की किताबें भी गलत हैं

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (18:16 IST)
Many JDU ministers came to the defense of Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर उपजे विवाद के बीच सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) से सरकार के कई मंत्री अपने नेता का बचाव करने के लिए एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विधान परिषद में पहुंचे।
 
कुमार विधानसभा और विधान परिषद के साथ-साथ पत्रकारों के सामने भी अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांग चुके हैं। इसके एक दिन बाद मंत्री लेशी सिंह, शीला मंडल और अशोक चौधरी ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेने की ठान ली।
 
सिंह ने कहा कि हमारे नेता द्वारा जाति आधारित सर्वेक्षण कराने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण बढ़ाने के ऐतिहासिक कदम उठाने से विपक्षी दल घबरा गया है और वह ध्यान भटकाने वाली रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहा है।
 
उन्होंने कहा, हमारे नेता ने माफी मांगकर उदारता दिखाई है, लेकिन भाजपा साफतौर पर उन्हें बदनाम करने के एजेंडे पर काम कर रही है, तो अब हम उनका डटकर सामना करेंगे। विधान परिषद में जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा के परिषद के सदस्य (एमएलसी) खड़े हो गए और मुख्यमंत्री पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग करने लगे।
 
अशोक चौधरी ने 12वीं कक्षा की किताबों के पन्नों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो हमारे नेता ने कहा है, वही बात इसमें हैं। चौधरी ने कहा, मैं ये किताबें सदन के पटल पर रखता हूं। अगर विपक्ष के सदस्य इतने आश्वस्त हैं कि हमारे नेता का भाषण निंदनीय था, तो केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी होने के नाते उन्हें इन पुस्तकों को बदल देना चाहिए।
 
इस बीच भाजपा के सदस्य हंगामा करते रहे। एक सदस्य ने अपनी सीट से खड़े होकर कहा, हम दूर-दूर तक उपहास का पात्र बन गए हैं। यहां तक कि एक अमेरिकी गायिका ने भी नीतीश कुमार की निंदा की है। वह अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मेरी मिलबेन का हवाला दे रहे थे जिन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश पोस्ट कर कहा था, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करती हूं और भारत से जुड़े घटनाक्रम पर करीब से नजर रखती हूं।
 
उन्होंने दावा किया कि भारत बिहार में एक महत्वपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है, जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है और भाजपा को राज्य का नेतृत्व करने के लिए किसी महिला को सशक्त बनाना चाहिए। हंगामा जारी रहने पर सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने विधान परिषद की कार्यवाही को दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दिया। जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो भी हंगामा जारी रहा और सदन को दोपहर ढाई बजे तक स्थगित कर दिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments