Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

किसानों को देंगे सस्ते उर्वरक, सब्सिडी बढ़ाकर दोगुनी की

Webdunia
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (15:10 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि प्रतिकूल स्थिति के बाद भी वह किसानों को सस्ते उर्वरकों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। उर्वरकों पर दी जाने वाली सब्सिडी को 1.25 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है।
 
रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में कहा कि सरकार प्रतिकूल स्थिति के बाद भी किसानों को सस्ते उर्वरकों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दुनिया भर में उर्वरकों का संकट पैदा हो गया था लेकिन भारत में किसानों को उर्वरकों की कमी नहीं महसूस होने दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण किसानों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा तथा किसानों को पुरानी दरों पर ही उर्वरकों की आपूर्ति की गई।
 
मांडविया ने कहा कि सरकार पहले किसानों को 1.25 लाख करोड़ रुपए की खाद सब्सिडी दे रही थी और अब उसे बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है ताकि किसानों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़े।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने नैनो यूरिया का विकास किया है जो तमाम मानदंडों पर खरा उतरा है और अब इसका उत्पादन शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने भी नैनो यूरिया में दिलचस्पी दिखाई है और अपने देश में संयंत्र लगाने का अनुरोध किया है।
 
उल्लेखनीय है नैनो यूरिया ठोस यूरिया का ही तरल रूप है और इसके 500 मिलीलीटर की एक बोतल में सामान्य यूरिया की एक बोरी के बराबर नाइट्रोजन पोषक तत्व होता है। यह तरल यूरिया किसानों के लिए सुविधाजनक और किफायती है और इसे सहकारी संघ इफको के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments