Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर सरकार ने दी मंजूरी, रखी ये शर्त...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 जनवरी 2024 (20:19 IST)
Manipur Government approves Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर सरकार ने बुधवार को कांग्रेस की 14 जनवरी से प्रस्तावित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को 'सीमित संख्या में प्रतिभागियों के साथ' शुरू करने के लिए स्थान की मंजूरी दे दी। मणिपुर सरकार की तरफ से यह मंजूरी कांग्रेस द्वारा यहां हट्टा कांगजेइबुंग मैदान से यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए संपर्क करने के 8 दिन बाद मिली।
 
इंफाल ईस्ट जिले के जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया, किसी भी अप्रिय घटना और कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी को रोकने के लिए 14 जनवरी को केवल सीमित संख्या में प्रतिभागियों के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने की अनुमति दी गई है। प्रतिभागियों की संख्या और नाम इस कार्यालय को पहले ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे, ताकि यह कार्यालय सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने में सक्षम हो सके।
 
आदेश में आगे बताया गया कि इंफाल ईस्ट जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्घाटन समारोह के दौरान भारी भीड़ होने की उम्मीद है। राज्य में मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भारी भीड़ से कानून एवं व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है। इसमें कहा गया है, इसके अलावा इंफाल ईस्ट जिले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments