Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हवा में प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने लगा नशेड़ी, यात्रियों के उड़े होश

Webdunia
शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (10:45 IST)
बेंगलुरु। इंडिगो की उड़ान से दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे विमान में उस समय लोगों के होश उड़ गए जब नशे में एक यात्री ने हवा में ही विमान का इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। CISF ने इस मामले में कानपुर के 30 वर्षीय यात्री गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने ‘बताया कि कानपुर के पत्रकारपुरम निवासी राजेश कुमार का पुत्र प्रतीक शुक्रवार को इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-308 में यात्रा कर रहा था। वह 18-F सीट पर बैठा था और नशे की हालत में था। उसने विमान में बैठे अन्य यात्रियों को परेशान किया और आपात निकास द्वार को खोलने का प्रयास किया।
 
चालक दल के एक सदस्य तेजस्वी शाह की शिकायत पर प्रतीक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 290 और 336 तथा विमानन अधिनियम की धारा 11 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
इंडिगो एयरलाइंस ने भी एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही 6ई 308 उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास द्वार को खोलने का प्रयास किया था।
 
इंडिगो ने कहा कि इस उल्लंघन का पता चलने पर विमान में मौजूद चालक दल के सदस्य ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित रूप से सावधान किया गया। उक्त उड़ान के सुरक्षित संचालन से कोई समझौता नहीं किया गया और बेंगलुरु पहुंचने पर दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंप दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments