Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा किया पाकिस्तान का सपना

Webdunia
शनिवार, 19 जनवरी 2019 (14:26 IST)
कोलकाता। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखे हमले बोलते हुए दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यदि भाजपा जीत गई तो मोदी और अमित शाह मिलकर देश का संविधान ही बदल देंगे।
 
ममता की महारैली में शामिल केजरीवाल ने कहा कि जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने भी संविधान बदल दिया था। यदि 2019 में भाजपा चुनाव जीत गई तो मोदी-शाह की जोड़ी भी देश का संविधान बदल देगी। इनके इरादे बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि हमें मोदी और शाह को उखाड़ फेंकना है।
 
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी-शाह जाने वाले हैं, अच्छे दिन आने वाले हैं। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में हिन्दू और मुसलमान को आपस में लड़वा दिया। समाज में जहर फैलाने का काम किया है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान का सपना पूरा कर दिया है।
 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई उम्मीदवार हैं, लेकिन भाजपा के पास नरेन्द्र मोदी के अलावा प्रधानमंत्री पद का कोई भी उम्मीदवार नहीं है। सपा प्रमुख यादव ने कहा कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई से गठबंधन कर विरोधी नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। यादव ने कहा कि जो बात बंगाल से चलेगी वह पूरे देश में दिखाई देगी।
 
राकांपा नेता शरद पवार ने कहा कि करोड़ों का पेट भरने वाला किसान आज आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। विपक्षी एकजुटता की बात करते हुए मराठा नेता ने कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments