Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले, RSS के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं PM

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 (12:15 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संघ और भाजपा संविधान को विकृत करने की साजिश रच रहे हैं।
 
खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
 
खरगे ने कहा कि अगर इस देश में कोई संविधान नहीं होता, तो हमारे लिए लोकतंत्र को बचाना संभव नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और संविधान सभा के सदस्यों ने बहुत प्रयासों के बाद इस देश को संविधान दिया। उन्होंने आरोप लगाया, आरएसएस और भाजपा इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा हमारे स्वायत्त निकायों को एक-एक करके नष्ट करने या कमजोर करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर जब मोदी आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं, तो हमारी न्यायपालिका या हमारी धर्मनिरपेक्षता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता इस मौके पर उपस्थित थे।
 
खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है, लेकिन भाजपा इस देश की ‘एकमात्र रक्षक’ होने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) देशभक्ति की बात करते हैं और युवाओं को यह दिखा रहे हैं कि केवल वे ही सच्चे देशभक्त हैं, बाकी सभी देशद्रोही हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

આગળનો લેખ
Show comments