Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लद्दाख के तुर्तुक में बड़ा सड़क हादसा, 7 सैनिकों की मौत, कई जवानों की हालत गंभीर

लद्दाख के तुर्तुक में बड़ा सड़क हादसा, 7 सैनिकों की मौत, कई जवानों की हालत गंभीर

सुरेश एस डुग्गर

, शुक्रवार, 27 मई 2022 (17:29 IST)
जम्मू। लद्दाख के तुर्तुक इलाके में श्योक नदी में सेना के जवानों को ले जा रहा वाहन गिर जाने से 7 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और जख्मी 19 जवानों में से कइयों की दशा नाजुक बताई जा रही है।

सेना के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे 26 जवानों का एक दल ट्रक में सवार होकर परतापुर स्थित ट्रांजिट कैंप से आगे जा रहे थे। हनीफ सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक जब करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंचा तो अचानक ट्रक चालक से असंतुलित होकर सड़क से करीब 50 से 60 फुट नीचे श्योक नदी में फिसलकर गिर गया।
webdunia

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई आसपास के लोगों और पुलिस व सेना के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। नदी में गिरे सभी जवानों को निकाला गया।
webdunia

webdunia
उन्होंने बताया कि सभी को सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई जवानों की हालत गंभीर है। यह हादसा उस समय पेश आया, जब जवानों से भरा ट्रक श्योक नदी में गिर गया। जवानों की एक टुकड़ी ट्रक में सवार होकर परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सेक्टर के अग्रिम इलाके की ओर जा रही थी।

सेना सूत्रों के मुताबिक, सात जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी बाकी 19 घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी को पहले परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट किए जाने की भी खबर मिल रही है। मृतक जवान और घायलों के नाम और पते की जानकारी अभी नहीं मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 632 अंक उछला, निफ्टी भी मजबूत