Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महेंद्र सिंह मप्र के प्रभारी बने, सतीश पूनिया को हरियाणा की जिम्मेदारी

Webdunia
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (23:01 IST)
Appointment of organisational in-charges in BJP: भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के बाद शुक्रवार को पार्टी संगठन के प्रदेश प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नए सिरे से नियुक्ति की। वरिष्ठ नेता वी मुरलीधर राव की जगह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य महेन्द्र सिंह को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
 
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संगठनात्मक नियुक्ति में कोई ज्यादा फेरबदल नहीं किया गया है। कई राज्यों के प्रभारी पूर्ववत अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए कुछ नेताओं को अब राज्य का प्रभारी बना दिया गया है।
 
राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में पार्टी का संगठन प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब के पास यह जिम्मेदारी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को सह-प्रभारी बनाया गया था।
 
नई नियुक्ति के हिसाब से पूनिया अब हरियाणा के संगठन प्रभारी और नागर सह-प्रभारी होंगे। देब को पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास हरियाणा के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी है। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल कर्नाटक, विनोद तावड़े बिहार, तरुण चुघ जम्मू एवं कश्मीर, प्रकाश जावड़ेकर केरल और दुष्यंत गौतम उत्तराखंड के प्रभारी पद की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इसी प्रकार भाजपा नेता आशीष सूद गोवा, श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश, लक्ष्मीकांत बाजपेयी झारखंड और विजयपाल सिंह तोमर ओडिशा के प्रभारी रहेंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब का जिम्मा सौंपा गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी होंगे। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी थे।
 
भाजपा सांसद संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों के समन्वयक के रूप में बरकरार रखा गया है। एक राज्य प्रभारी राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व के बीच की कड़ी के रूप में काम करता है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments