Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एकनाथ शिंदे के मंत्री सावंत का विवादित बयान, अजीत पवार की पार्टी नाराज

पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (10:03 IST)
Maharashtra Politics : एकनाथ शिंदे के मंत्री तानाजी सावंत ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि NCP साथ कैबिनेट में बैठता हूं तो उल्टी आ जाती है। तानाजी के बयान पर बवाल मच गया। एनसीपी अजीत पवार गुट ने भी इस मामले में सीएम शिंदे से सवाल किया है। ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव में सत्तारूढ़ दल को भारी न पड़ जाए शिवाजी महाराज की प्रतिमा का विवाद
 
सावंत ने कहा कि मैं एक पक्का शिवसैनिक हूं। जीवन में कभी भी मेरी एनसीपी के साथ नहीं बनी। हम एक-दूसरे के पास बैठते थे, लेकिन जब भी बाहर आता था तो उल्टी हो जाती थी।
 
महाराष्‍ट्र में भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजीत पवार गुट ने मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है। आशंका जताई जा रही है। सावंत के बयान से गठबंधन में तनाव बढ़ सकता है।
 
अजित पवार गुट से एमएलसी अमोल मितकारी ने कहा कि तानाजी सावंत को नहीं पता कि उन्हें उल्टियां क्यों हो रही हैं। वे स्वास्थ्य मंत्री हैं और उनके स्वास्थ्य का इससे कुछ लेना-देना होगा। लेकिन महायुति में रहने के कारण उन्हें उल्टी आ रही है, तो सिर्फ एकनाथ शिंदे बता सकते हैं कि इसकी क्या वजह है?
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर है। वे पालघर में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments