Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Maharashtra : मंत्रियों ने की मनोज जरांगे से मुलाकात, शिंदे समिति का होगा विस्‍तार

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2023 (01:21 IST)
Maharashtra ministers met Manoj Jarange : महाराष्ट्र के मंत्री संदीपन भुमरे और अतुल सावे ने शनिवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की और उन्हें समुदाय के सदस्यों को कुनबी प्रमाण पत्र देने की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए गठित शिंदे समिति के दायरे का विस्तार करने संबंधी एक दस्तावेज की प्रति सौंपी।
 
जरांगे की मांगों में मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र दिया जाना भी शामिल है ताकि उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षण मिल सके। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने इस मांग का अध्ययन करने और इसे लागू करने के तौर-तरीकों का पता लगाने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे के तहत एक समिति गठित की थी।
 
भुमरे ने जरांगे से मुलाकात के बाद कहा, शिंदे समिति का दायरा मराठवाड़ा से लेकर पूरे महाराष्ट्र तक बढ़ा दिया गया है। मंत्री इस सवाल को टाल गए कि क्या मराठा कोटा लागू करने के लिए जरांगे द्वारा राज्य सरकार को दी गई समय सीमा 24 दिसंबर या दो जनवरी है।
 
भुमरे ने कहा, यह बस कुछ दिनों की बात है और इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। हो सकता है कि ये (कोटा) मुद्दा उससे पहले ही सुलझ जाए। इस मुद्दे पर जरांगे ने कहा, यह अच्छा है कि राज्यभर के मराठा समुदाय को कुनबी प्रमाण पत्र मिलेगा। हमारी क्रमिक भूख हड़ताल जारी है और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमें आरक्षण नहीं मिल जाता।
 
इस बीच, पूर्व राज्यसभा सदस्य संभाजी छत्रपति ने भी दिन में जरांगे से मुलाकात की और कहा कि उनका उद्देश्य जरांगे को मजबूती देना है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अपना अनिश्चितकालीन अनशन नौ दिन बाद गुरुवार को खत्म करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे का अस्पताल में उपचार जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर के नाम रोशन किया

CJI चंद्रचूड़ बोले- वकीलों को युवाओं को उचित वेतन देना सीखना चाहिए

आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा, फर्जी बम धमकियों की सूचना को तत्काल हटाएं

આગળનો લેખ
Show comments