Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या Rahul Gandhi ही करेंगे कांग्रेस का नेतृत्व? अध्यक्ष बनाने की मांग फिर हुई तेज

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (19:13 IST)
मुंबई। congress president election update : एक तरफ राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष चुनाव से पहले उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग लगातार प्रदेश संगठन कर रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) ने एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की है।
 
यह प्रस्ताव ऐसे समय पर पारित किया गया है जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुछ दिनों में अधिसूचना जारी की जानी है।
 
दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण केंद्र में एमपीसीसी के 553 प्रतिनिधियों की हुई बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया।
 
राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस इकाइयों ने भी राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। कांग्रेस की केवल इन दो राज्यों में ही अपने बल पर सरकार है। कांग्रेस की गुजरात इकाई ने भी रविवार को राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की।
 
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक में प्रस्ताव राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने पेश किया जिसका अनुमोदन नसीम खान और चंद्रकांत हनडोरे सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने किया और प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य इकाई के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के प्रतिनिधियों को नियुक्त करने के लिए अधिकृत करने का प्रावधान है।
 
इस प्रस्ताव का कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने अनुमोदन किया और सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
 
बयान के मुताबिक, यह बैठक संगठन चुनाव के लिए नियुक्त राज्य पीठासीन अधिकारी पल्लम राजू, राज्य में पार्टी प्रभारी एचके पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और पटोले की मौजूदगी में हुई।
 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments