Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सबरीमाला मामले में मुख्‍य पुजारी का बड़ा बयान, मंदिर को युद्ध का मैदान बनाना चाहते हैं कुछ लोग

सबरीमाला मामले में मुख्‍य पुजारी का बड़ा बयान, मंदिर को युद्ध का मैदान बनाना चाहते हैं कुछ लोग
, गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (16:14 IST)
कोच्चि। सबरीमाला मंदिर के महंत कंदेरर राजीव ने गुरुवार को संदेह जताया था कि कुछ लोग सबरीमाला को बदनाम करने और इसे युद्ध के मैदान में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने युवतियों से श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए सबरीमाला नहीं आने का अनुरोध किया।


गुरुवार को शनिधाम में एक टीवी चैनल से बात करते हुए महंत राजीव ने कहा कि हम महिलाओं के विरुद्ध नहीं हैं तथा हम उनका सम्मान करते हैं। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करने वाले एक नेता राहुल ईश्वर को पम्बा में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। वह 10 से 50 वर्ष के बीच की युवतियों और महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध का समर्थन कर रहा था। गौरतलब है कि इस प्रतिबंध को उच्चतम न्यायालय ने गत 28 सितंबर को हटा दिया था।


राजीव ने कहा कि वे किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं तथा श्रद्धालुओं को महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ 'नामा जपम' का प्रबंधन करने का अधिकार है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि कुछ लोग विश्वप्रसिद्ध सबरीमाला को बदनाम करने और इसे युद्ध के मैदान में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यूईएफए ने रूसी फुटबॉल क्लब पर लगाया बैन