Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Mahakal Lok में बोले PM मोदी- प्रलय के प्रहार से मुक्त है उज्जैन नगरी Live update

Mahakal Lok में बोले PM मोदी- प्रलय के प्रहार से मुक्त है उज्जैन नगरी Live update
, मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (20:30 IST)
उज्जैन/इंदौर। mahakal corridor live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम यहां 856 करोड़ रुपए की लागत वाली महाकालेश्वर मंदिर गलियारा (Mahakal Lok updates) विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना भी की। कार्यक्रम से जुड़ा पल-पल का अपडेट- 
पीएम मोदी ने कहा-
- जहां इनोवेशन है, वहीं रिनोवेशन भी है। 
- भारत के लिए धर्म का अर्थ कर्तव्यों का संकल्प। 
- विश्व कल्याण ही हमारा ध्येय है। 
- उज्जैन अंतरिक्ष विज्ञान का केन्द्र रहा है।
- शिव ही ज्ञान हैं और ज्ञान ही शिव है।
- शिव के दर्शन में ब्रह्मांड का दर्शन है।
- भारत का सांस्कृतिक दर्शन विश्व के मार्गदर्शन के लिए तैयार है। 
- भारत का गौरव दोबारा बढ़ रहा है। 
- भारत को अपनी विरासत पर गर्व है। 
- देश में विकास का इतिहास लिखा जा रहा है। 
- उज्जैन ने सभ्यता और संस्कृति का नेतृत्व किया है। 
- पूरा महाकाल प्रांगण शिवपुराण की कथाओं के आधार पर तैयार किया गया है। 
- यहां महाकाल की महिमा और महत्व के दर्शन होंगे। 
- देश के कितने ही मंदिर बेजोड़ हैं।
webdunia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद सभा में 'हर हर महादेव' के साथ अपना संबोधन प्रारंभ किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा-
- उज्जैन भारत के केन्द्र में है। उज्जैन के कण-कण में अध्यात्म है। 
- 84 कल्पों का प्रतिनिधित्व करते हैं उज्जैन के 84 महादेव।  
- महाकाल की नगरी प्रलय के प्रहार से मुक्त है। 
- ये वह नगर है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की।
- भाई शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी सरकार का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, जो सेवा भाव से इस कार्य में लगे हुए हैं। 
- महाकाल लोक की भव्यता भी समय की सीमाओं से परे है। 
- महाकाल के आशीर्वाद मिलता है तो काल सीमाएं सिमट जाती हैं। अंत से अनंत की यात्रा शुरू हो जाती है। 
- जब महाकाल प्रसन्न होते हैं तो ऐसे ही संकल्पों का निर्माण।
- महाकाल के सानिध्य में सब कुछ अलौकिक है, असाधारण है, अविस्मरणीय है, अविश्वसनीय है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- आज प्रधानमंत्री ने 'महाकाल लोक' का लोकार्पण किया। हम सभी गद्‍ द्‍ हैं। भारत अत्यंत प्राचीन व महान राष्ट्र है। दुनिया के विकसित देशों में जब सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था, तब हमारे यहां वेदों की ऋचाएं रच दी गई थीं। 
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी संबोधित किया।
 - गायक कैलाश खेर ने मंच से प्रस्तुति दी।
- मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया।
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 फुट ऊंचे शिवलिंग से मोदी ने आवरण हटाया। आम भक्तों के लिए खुलेगा भक्ति का नया द्वार।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकाल कॉरिडोर का अवलोकन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी साथ थे।
webdunia
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉरिडोर का लोकापर्ण किया।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर के गर्भगृह में लगभग आधा घंटा रुके।
webdunia

- गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रों का जाप किया।
webdunia

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्भगृह में महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। 
- महाकाल मंदिर में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, करेंगे अभिषेक-पूजन।

अहमदाबाद से विशेष विमान के जरिए वे पहले इंदौर और वहां से एयरफोर्स के चॉपर से उज्जैन पहुंचे।

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर पहुंचे, एयरपोर्ट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, तुलसी सिलावट, कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी अगवानी की।

webdunia
प्रधानमंत्री मोदी करीब 3 घंटे तक उज्जैन में रुकेंगे। उज्जैन में शाम 6.30 बजे 200 संतों की मौजूदगी में वे महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ डोम बनाया गया है, जहां 60 हजार लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान क्षिप्रा के तट पर इस प्रोग्राम को दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। इस प्रोग्राम को 40 देशों में लाइव दिखाया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मुझे अपशब्द कहने का ठेका अब 'किसी और' को मिल गया है : मोदी