Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर, लुधियाना ब्लास्ट का आरोपी जर्मनी से गिरफ्तार

बड़ी खबर, लुधियाना ब्लास्ट का आरोपी जर्मनी से गिरफ्तार
, मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (09:20 IST)
लुधियाना। लुधियाना की जिला अदालत में हुए धमाके के मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी को पुलिस ने जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया है। वह प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा है। मीडिया खबरों के अनुसार, दिल्ली-मुंबई को भी टारगेट करने की साजिश रच रहा था।
 
जसविंदर पर ही किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की हत्या की साजिश रचने के भी आरोप लगे थे। उसने हत्या के लिए जीवन सिंह को उकसाया था। हालांकि उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
23 दिसंबर को लुधियाना कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर बने टॉयलेट में बम धमाका हुआ था। ये धमाका IED से किया गया था। हादसे में 1 व्यक्ति मारा गया था और 5 अन्य घायल हुए थे। जांच एजेंसियों ने आशंका जताई थी कि इस धमाके के पीछे मृतक का ही हाथ है।
अंदेशा जताया गई थी कि मृतक जब टॉयलेट में बम को असेंबल करने की कोशिश कर रहा था, तभी विस्फोट हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पीएम मोदी आज कानपुर को देंगे मेट्रो की सौगात, मेट्रो की सुविधा वाला यूपी का 5वां शहर...