Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रामविलास पासवान के निधन पर बोले PM मोदी- एक दोस्त और मूल्यवान सहयोगी को खोया...

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (23:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से देश में ऐसी कमी पैदा हो गई है, जिसे संभवत कभी नहीं भरा जा सकेगा। पासवान का आज शाम यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।
 
<

Working together, shoulder to shoulder with Paswan Ji has been an incredible experience. His interventions during Cabinet Meetings were insightful. From political wisdom, statesmanship to governance issues, he was brilliant. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020 >वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मैं अपनी निराशा को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हमारे राष्ट्र में एक कमी पैदा हो गई है जिसे संभवत कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक मित्र, महत्वपूर्ण सहयोगी और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जो गरीबों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए लालायित रहता था।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पासवानजी कड़ी मेहनत और दृढ निश्चय के बल पर राजनीति में आए। युवा नेता के रूप में उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया। वे असाधारण सांसद और मंत्री थे जिन्होंने विभिन्न नीतियों को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
उन्होंने कहा कि पासवानजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। वे बहुत अनुभवी थे। कैबिनेट बैठक में उनकी सोच दूरदृष्टि वाली रहती थी। राजनीतिक बुद्धिमत्ता से लेकर नेता के रूप में शासन के मुद्दों पर वे श्रेष्ठ थे। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments